दुकानदार Alert! डिजिटल पेमेंट के नाम पर हो रहा Fraud, CCTV में कैद वारदात
punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 12:58 PM (IST)
लुधियाना (राज): शहर में ठगों और चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे सरेआम दुकानदारों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला लुधियाना के सुभाष नगर इलाके से सामने आया है, जहां स्थित 'H.H करियाना स्टोर' पर 2 शातिर युवकों ने बड़ी ही चालाकी से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें चोरों की करतूत साफ नजर आ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, कल रात करीब 9 बजे एक एक्टिवा पर सवार होकर 2 युवक हरमीत सिंह की करियाना दुकान पर पहुंचे। उन्होंने घर का करीब 3500 रुपये का राशन निकलवाया। जब सारा सामान पैक हो गया, तो युवकों ने उसे अपनी एक्टिवा पर रख लिया। दुकानदार हरमीत सिंह ने जब पैसों की मांग की, तो शातिरों ने नया पैंतरा खेलते हुए कहा कि वे पैसे 'ऑनलाइन' ट्रांसफर कर रहे हैं। जैसे ही दुकानदार का ध्यान पेमेंट चेक करने या किसी अन्य काम के लिए इधर-उधर हुआ, मौका पाकर दोनों युवक राशन समेत एक्टिवा पर फरार हो गए। दुकानदार कुछ समझ पाता, उससे पहले ही ठग गलियों में ओझल हो चुके थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

