जालंधर में Law & Order हुआ फ्लॉप, सुबह डॉक्टर के घर, रात को निजी अस्पताल के बाहर फायरिंग
punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 11:35 PM (IST)
जालंधर : जालंधर में देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक प्राईवेट अस्पताल के बाहर गोलियाँ चलने से अफरा तफरी मच गई है। जानकारी अनुसार माडल टाऊन इलाके में मोता सिंह नगर में स्थित वरदान आईवीएफ़ के बाहर गोलियाँ मारी गई हैं, जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई है। पता चला है कि फायरिंग करने वाला युवक बाइक पर आया था।
घटना की सूचना मिलते ही थाना 6 की पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच जारी है। इससे पहले जालंधर में सुबह एक डाक्टर के घर के बाहर 10 गोलियाँ चली थी, वहीं अब फायरिंग की इस दूसरी घटना ने पूरे शहर में दहशत फैला दी है। बताया जा रहा है कि मोता सिंह नगर में स्थित वरदान आईवीएफ़ के बाहर चार गोलियाँ मारी गई है। पुलिस मौके पर पहुँच सीसीटीवी फुटेज खँगाल रही है।


