श्री राम नवमी उत्सव कमेटी ने किया धार्मिक संस्थाओं का सम्मान
punjabkesari.in Sunday, Sep 10, 2017 - 05:27 PM (IST)
जालंधर (सोनू): श्री राम नवमी उत्सव कमेटी द्वारा श्री विजय चोपड़ा की अध्यक्षता में पंजाब भर में श्री रामलीला, राम दरबार, भगवती जगराते, दशहरा एवं अन्य धार्मिक आयोजन करने वाली संस्थाओं व उनके पदाधिकारियों को सम्मानित करने के लिएहोटल क्लब कबाना में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
सम्मान समारोह में कांग्रेस नेत्री राजिंद्र कौर भट्ठल,अकाली दल के विक्रम सिंह मजीठिया,कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत,अवतार हैनरी अविनाश राय खन्ना,राणा गुरजीत सिंह, मनजिंद्र सिंह बिट्टा,विजय सूद आदि उपस्थित थे। सम्मान समारोह के दौरान 2500 के करीब धार्मिक संस्थाओं को सम्मानित किया जा रहा है। इस मौके पर स्थानीय निकाय विभाग मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने श्री राम नवमी उत्सव कमेटी को 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया।