पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी और भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा: श्वेत मलिक

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 01:52 PM (IST)

मोगा : मोगा में आज भाजपा की बड़ी 'बदलाव रैली' हो रही है, जिसमें मुख्य मेहमान के तौर पर गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे हैं। इस मौके पर मीडिया को संबोधन करते हुए भाजपा नेता श्वेत मलिक ने कहा कि आज हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य का दिन है कि आज हमारे गृह मंत्री अमित शाह पंजाब आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जो बदलाव की हवा चल रही थी, उनके आने के बाद वह आंधी बन जाएगी।

उन्होंने विरोधी दलों पर तंज कंसते हुए कहा कि पंजाब ने 10 साल गलतियां की पहले 5 साल धोखा खा गए और कांग्रेसियों के हाथ में पंजाब दे बैठे, जिन्होंने पंजाब को लूटा भी और पीटा भी। इसके बाद अगले 5 साल आम आदमी पार्टी के कब्जे में आ गए। उन्होंने कहा कि आज इतना बड़ा इकट्ठ हुंकार भर रहा है कि अब बदलाव होने वाला है। श्वेत मलिक ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी और भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News