सिद्धू बाइज्जत बरी होंगे, कांग्रेस उनके साथ है: वेरका

punjabkesari.in Friday, Apr 13, 2018 - 07:43 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं विधायक डाक्टर राजकुमार वेरका ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू बाइज्जत अदालत से बरी होंगे तथा कांग्रेस पार्टी उनके साथ है। 

वेरका ने सिद्धू के खिलाफ अदालत में चल रहे हत्या के कथित मामले को लेकर यहां जारी एक बयान में कहा कि सिद्धू भगवान को मानने वाले इंसान हैं। वह कोई ‘अपराधी’ नहीं है और न ही ‘कातिल’ है। उनके साथ जो भी हुआ था वह गलतफहमी थी जिसे उन्हें उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय और पीड़ित परिवार भी समझेगा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सिद्धू को इंसाफ मिलेगा। कांग्रेस पार्टी सिद्धू के साथ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सिर्फ कानून के मुताबिक फैसला करने की सुप्रीम कोर्ट में दलील दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News