कांग्रेस छोड़कर इस पार्टी में शामिल होंगे दलवीर गोल्डी, CM मान के खिलाफ लड़ चुके है चुनाव

punjabkesari.in Wednesday, May 01, 2024 - 10:13 AM (IST)

पंजाब डेस्कः कांग्रेस के पूर्व विधायक दलवीर गोल्डी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक दलवीर गोल्डी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज शाम तक गोल्डी को पार्टी में शामिल कर सकते हैं। बता दें कि दलवीर सिंह गोल्डी ने पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वह कांग्रेस पार्टी के संगरूर के जिला अध्यक्ष भी थे।

गत दिवस इस्तीफे में उन्होंने कहा था कि वह पंजाब की कांग्रेस लीडरशिप  से निराश होकर यह फैसला ले रहे हैं।उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा शेयर करते हुए लिखा कि, ''मैं अपने परिवार और जो लोग मुझे व्यक्तिगत रूप से जानते हैं उनके लिए पूरे मन से आज यह फैसला ले रहा हूं, मेरे साथी भी अच्छी तरह से जानते हैं कि यह फैसला लेना मेरे लिए कितना मुश्किल था। बता दें कि कांग्रेस ने उन्हें संगरूर से लोकसभा चुनाव लड़ने का दावेदार माना था, लेकिन कांग्रेस ने सुखपाल सिंह खैहरा को संगरूर से टिकट दे दिया। इसके बाद गोल्डी ने फेसबुक पर लाइव आकर अपनी निराशा जाहिर की।इसके बाद सुखपाल खैहरा, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा वड़िंग समेत कई कांग्रेसी उन्हें मनाने पहुंचे थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News