महंगी गाड़ियों का शौकीन सिद्धू मूसेवाला अपने पीछे छोड़ गया करोड़ो की प्रॉपर्टी

punjabkesari.in Tuesday, May 31, 2022 - 08:17 PM (IST)

चंडीगढ़:  मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला अब हमारे बीच नहीं रहे उनकी मौत से देश का हर व्यक्ति सदमे में है। सिद्धू मूसे वाला आज पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनकी मृतक देह को उनके पिता की तरफ से मुखाग्नि दी गई। सिद्धू का 29 मई को शरेआम दिन दिहाड़े गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया था। इस कत्ल की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी बराड़ ने ली है। महज 28 साल की उम्र में सिद्धू ने अपने जीवन में जो ख्याति और प्यार पाया था उसे पाने में लोगों को सालों लग जाते हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से नाम बनाया और इंडस्ट्री में उनका काफी मान था।

सिद्धू मूसेवाला की कुल प्रापर्टी 30 करोड़ रुपए के करीब बताई जा रही है। वह महंगी गाड़ियों के शौकिन थे। उनके पास एक से बढ़कर एक कार थी। गायक के पास मर्सिडीज एएमजी 63, टोयोटा फॉर्च्यूनर, जीप, इसुजु डी-मैक्स, रेंज रोवर और मस्टैंग जैसे 2.43 करोड़ की गाड़िया थे।  उन्होंने अपने गांव में आलीशान बंगला बनाने के अलावा कनाडा में 5 कमरों का घर भी खरीदा। मुसेवाला एक शो के करीब 20 लाख रुपए चार्ज करते थे। एक गाने की उनकी फीस करीब 6 लाख रुपए थी। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक उनके पास काफी ज्वैलरी और कैश भी था। चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के अनुसार उनके पास 5 लाख रुपए नकद, 5 करोड़ रुपए बैंक बैलेंस, 18 लाख रुपए के आभूषण और जमीन सहित 8 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'द लास्ट राइड' गाने के कुछ हिस्से ऐसे थे, जिनको लेकर काफी विवाद हुआ। 

सिद्धू मूसेवाला एक भारतीय गायक, रैपर और अभिनेता थे। उन्होंने मुख्य रूप से पंजाबी संगीत और फिल्मों में काम किया। 2016 में उन्होंने एक गीतकार के रूप में अपना करियर शुरू किया। 2019 में, उन्होंने 'वैगन' नामक युगल गीत के साथ एक गायिका के रूप में अपनी शुरुआत की। बाद में, उन्होंने संगीत बैंड ब्राउन बॉयज के साथ हाथ मिलाया। उन्होंने अपने छोटे से करियर में कई गाने गाए। उनके कई गानों को लेकर भी विवाद हुआ था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News