पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में सुनवाई, पिता बलकौर सिंह ने दायर की अर्जी

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 12:45 PM (IST)

मानसा (जस्सल): पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में मानसा की माननीय अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान छह गवाहों की गवाही दर्ज की गई। मामले की जानकारी देते हुए वकील सतिंदर पाल सिंह मित्तल ने बताया कि गवाह शंकर लाल, राजकुमार, अमित कुमार, उदे राम, आदित्य और बलजीत सिंह (कांस्टेबल) की मुख्य जिरह पूरी की गई है। उन्होंने बताया कि सभी छह गवाहों की गवाही अदालत में पूर्ण हो चुकी है। 

वहीं इस दौरान सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी अदालत में पेश हुए और उन्होंने एक अर्जी दायर की। अर्जी में उन्होंने जांच एजेंसियों से चार आरोपियों अवतार सिंह, नवजोत पंधेर जीवन ज्योत, कंवरपाल ग्रेवाल की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह तक स्पष्ट नहीं है कि इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है या उन्हें मामले से बरी कर दिया गया है। साथ ही अभी तक इन चारों के खिलाफ अदालत में चालान भी पेश नहीं किया गया है। वकील मित्तल ने बताया कि बलकौर सिंह ने अदालत से मांग की है कि इन आरोपियों की स्थिति स्पष्ट की जाए, ताकि वे अपनी गवाही मजबूत तरीके से दे सकें। सुनवाई के दौरान दो आरोपी पवन बिश्नोई और जगतार सिंह अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए, जबकि अन्य आरोपियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करवाई गई। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 1 मई 2026 तय की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News