Sidhu Moosewala Murder Case: साजिश में शामिल आरोपी जीवनजोत को पुलिस ने बताया बेगुनाह

punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 03:12 PM (IST)

पंजाब डेस्क : मशहूर दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। दरअसल, हत्याकांड में साजिश में शामिल एक आरोपी पुलिस जांच में बेगुनाह पाया गया है। पंजाब पुलिस की SIT ने मानसा कोर्ट में बताया कि जांच में आरोपी जीवनजोत को बेगुनाह पाया गया है। मुसेवाला के पिता बलकौर सिंह  के वकील सतिंदर पाल मित्तल ने बताया कि, शुक्रवार को कोर्ट में पुलिस ने अपनी बात रखते हुए कहा कि, आरोपी जीवनजोत सितंबर में बेगुनाह पाया गया था। 

बता दें, मूसेवाला हत्या वाले दिन सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट ''आज शाम मानसा में एक बहुत बड़ा तूफान आने वाला है'' को लेकर 4 आरोपियों नवजोत सिंह उर्फ ज्योति पंढेर, कंवरपाल सिंह ग्रेवाल, अवतार सिंह और जीवनजोत को नामजद किया गया था। पुलिस ने कोर्ट  में बताया कि, आरोपी जीवनजोत की फेसबुक प्रोफाइल और अन्य सोशल मीडिया की साइबर जांच करवाई थी। इस जांच के दौरान कुछ भी सबूत न मिलने पर जीवनजोत के खिलाफ कोई अपराध साबित नहीं हुआ है। वहीं 3 अन्यों की जांच चल रही है। इन चारों पर आईपीसी के सेक्शन 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट में अब इस मामले में अगली सुनवाई 22 मई को होगी। 

आपको बता दें कि, 29 मई 2022 को मानसा के जवाहर के गांव में गाड़ी में बैठे सिद्धू मूसेवाला की ताबड़तोड़ फायरिंग करके बेरहमी से हत्या कर दी थी।  इस हत्याकांड में पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस, गोल्डी बराड़ सहित 34 लोगों को नामजद किया था। वहीं उक्त आरोपी जगजीवन को मानसा पुलिस ने अप्रैल 2025 में दिल्ली एयरपोर्ट पर काबू किया था, जो उस समय विदेश भागने की फिराक में था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News