सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए खुशखबरी, गुरुपर्व पर अरदास के बाद इस दिन रिलीज होगा नया गाना
punjabkesari.in Monday, Nov 07, 2022 - 10:09 AM (IST)

पंजाब डेस्कः दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनका दूसरा गाना 8 नवंबर को रिलीज होने जा रहा है। उक्त जानकारी सिद्धू मूसेवाला के सोशल मीडिया अकाउंट पर दी गई है।
सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट के मुताबिक इस गीत का टाइटल 'VAAR' रखा गया है। जिसे 8 नवंबर को गुरुपर्व पर अरदास के बाद दोपहर 10 बजे रिलीज किया जाएगा। बता दें कि सिद्धू ने ये गीत पंजाब के वीर नायक हरि सिंह नलवा के लिए गाया था।