नवजोत सिंह सिद्धू ने पत्तो गांव जाकर किसानों से खुद सब्जियां व दूध खरीदा

punjabkesari.in Saturday, Jun 02, 2018 - 09:01 AM (IST)

फतेहगढ़ साहिब  (सुरेश): पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने जिले के गांव पत्तो पहुंच कर प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन किया और उनसे खुद सब्जियां व दूध खरीदा। उनके साथ विधायक कुलजीत सिंह नागरा व विधायक गुरप्रीत सिंह जी.पी. भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वह आज खुुद खेत में से किसानों से सब्जियां व दूध खरीद कर राज्य के लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि किसानों की हमारे लिए क्या अहमियत है। 

PunjabKesari

सिद्धू ने केंद्र सरकार पर बरसते हुए कहा कि किसानों को फसलों की वाजिब कीमत नहीं मिलती जिस कारण अन्नदाता आज आत्महत्या कर रहा है। उन्होंने किसानी संकट के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यदि चुनावों से पहले किए गए वायदे पूरे किए होते तो आज किसानों का इतना मंदा हाल नहीं होना था और किसान आत्महत्या नहीं कर रहे होते। उन्होंने तेल की कीमतों के अनुसार फसलों का कम से कम समर्थन मूल्य तय करने की वकालत की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News

Related News