अखबारों की स्वतंत्रता पर हमला लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा: सिख तालमेल कमेटी और आगाज NGO

punjabkesari.in Friday, Jan 16, 2026 - 06:37 PM (IST)

पंजाब डेस्क: सिख तालमेल कमेटी और आगाज NGO ने पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। संगठन के नेताओं तजिंदर सिंह परदेसी, हरपाल सिंह चड्डा, हरप्रीत सिंह नीटू और परमप्रीत सिंह विट्टी ने साझा बयान में कहा कि ऐसे कदम लोकतंत्र की नींव को कमजोर कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब केसरी अखबार समूह बिना किसी भेदभाव के सभी राजनीतिक दलों की खबरें प्रकाशित करता है, जबकि पंजाब सरकार केवल अपने पक्ष की खबरें प्रकाशित करवाना चाहती है। इसी कारण सरकार ने सीधे और अप्रत्यक्ष तरीके से पंजाब केसरी समूह पर दबाव और हमले शुरू कर दिए हैं। उनका कहना था कि यह मीडिया पर नियंत्रण और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।

नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर समय रहते सरकार ने कदम नहीं उठाया और अखबारों की स्वतंत्रता बहाल नहीं की, तो लोकतंत्र को गंभीर खतरा होगा। उन्होंने अपील की कि सभी समाचार संस्थानों को लोकतंत्र में बराबरी का अधिकार दिया जाए और मीडिया पर किसी प्रकार का दबाव या हमला न किया जाए। इस अवसर पर प्रोफेसर सुखजीत सिंह और प्रदीप सिंह भी मौजूद रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News