सिप्पी सिद्धू हत्याकांड: कल्याणी को कोर्ट से झटका, दिया ये फैसला
punjabkesari.in Friday, Jul 08, 2022 - 04:49 PM (IST)

चंडीगढ़ : अन्तर्राष्ट्रीय शूटर और पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के एडवोकेट सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ सिप्पी सिद्धू हत्याकांड मामले में गिरफ्तार पूर्व जज की बेटी कल्याणी सिंह को कोर्ट से झटका लगा है। कल्याणी को फिलहाल कोर्ट से कोई राहत मिलती हुई दिखाई नहीं दे रही है। कोर्ट ने आज उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया। बता दें कि आरोपी कल्याणी सिंह को सी.बी.आई. ने गत माह गिरफ्तार किया था और वह न्यायिक हिरासत में है। कोर्ट ने फिलहाल इस फैसले पर सुनवाई को पैंडिंग रख लिया है। इस पर अदालत ने केस में अगली तारीख दे दी है। 13 जुलाई को इस पर अगली सुनवाई होगी।
बता दें कि कल्याणी सिंह चंडीगढ़ के सरकारी कालेज में प्रोफैसर के पद पर तैनात थी। सी.बी.आई. ने उसे बीते माह गिरफ्तार किया था। सिप्पी की हत्या 2015 में हुई थी। सिप्पी को सेक्टर-27 के पार्क में गोलियां मारी गई थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here