संगरूर उप चुनावः जेल में बंद राजोआणा से मुलाकात के बाद बहन ने किया बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Saturday, Jun 04, 2022 - 05:46 PM (IST)

पटियाला (बलजिन्दर): काफ़ी ज़्यादा कशमकश के बाद केंद्रीय जेल पटियाला में बंद बलवंत सिंह राजोआणा की बहन कमलदीप कौर ने राजोआणा के साथ मुलाकात के बाद संगरूर लोकसभा से उप चुनाव लड़ने को सहमति दे दी है।

उन्होंने यह ऐलान आज बाद दोपहर केंद्रीय जेल पटियाला में बंद बलवंत सिंह राजोआणा के साथ मुलाकात के बाद किया। परन्तु उन्होंने कहा कि वह चुनाव तब ही लड़ेंगे यदि अकाली दल उन्हें टिकट देगा। आज़ाद तौर पर चुनाव लड़ने का उनका कोई मन नहीं है।

इससे पहले सुबह अकाली दल का एक उच्च स्तरीय वफद जिसमें पूर्व मंत्री सिकन्दर सिंह मलूका, विरसा सिंह वल्टोहा, शरनजीत सिंह ढिल्लों, इकबाल सिंह  और हरीश राय टांडा शामिल थे, ने कमलदीप कौर को उनके घर लुधियाना जाकर संगरूर लोकसभा से उप चुनाव लड़ने की अपील की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News