LPU में हिंसक घटनाओं के बाद बड़ा फैसला, इंटरनेट सेवाएं बंद
punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2026 - 11:28 AM (IST)
जालंधर : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों को लेकर मामला लगातार गरमाता जा रहा है। इसी बीच खबर सामने आई है कि यूनिवर्सिटी और आसपास के इलाकों में प्रशासन द्वारा इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। अगले आदेशों तक इंटरनेट सेवाएं बंद रखने की जानकारी मिली है। बता दें कि कैंपस में हुए हंगामे और तोड़फोड़ के बाद अफवाहों को रोकने और सुरक्षा का ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है।
इसके साथ ही प्रशासन द्वारा 28 सितंबर से 10 दिनो के लिए सभी क्लासें भी सस्पेंड कर दी गई हैं और आने वाले दिनों में होने वाले मिड-टर्म एग्जाम भी अगले ऑर्डर तक टाल दिए गए है। इसके बाद अलग-अलग राज्यों से यूनिवर्सिटी में पढ़ने आए कई छात्र घर लौट रहे हैं। गौरतलब है कि रविवार देर रात LPU कैंपस में पुलिस और विद्यार्थियों के बीच झड़प हो गई थी। गुस्से में आए प्रदर्शनकारियों द्वारा गाड़ियों की तोड़फोड़ कर उनमें आग भी लगाई गई थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

