UP से लाई अफीम पंजाब में होती थी सप्लाई, स्मगलर गिरफ्तार
punjabkesari.in Tuesday, Nov 08, 2022 - 05:43 PM (IST)

खन्ना(सुनील): पुलिस जिला खन्ना के एस.एस.पी. दयामा हरीश कुमार ओम प्रकाश के दिशा निर्देशों पर नशों तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई मुहिम को उस समय बल मिला जब खन्ना पुलिस ने एक व्यक्ति को 1 किलो 72 ग्राम अफीम के साथ काबू किया। कथित आरोपी की पहचान सतपाल पुत्र राम रत्न निवासी अकबरपुर जिला शाहजहांपुर (यूपी) के तौर पर हुई है। कथित आरोपी उत्तर प्रदेश से सस्ते भाव पर अफीम लाकर पंजाब में सप्लाई करता था।
इस बारे में और जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. थाना सदर खन्ना नछत्तर सिंह ने बताया कि थानेदार बरजिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित जी.टी. रोड पर अलौड़ के समीप नाकाबंदी दौरान मौजूद थे। तभी एक व्यक्ति जोकि पैदल हाथों में थैला लेकर सर्विस रोड़ से शहर की ओर आता दिखाई दिया। पुलिस को देख कथित आरोपी पेशाब करने के बहाने जमीन पर बैठ गया। पुलिस टीम ने शक के आधार पर जब उक्त व्यक्ति को पकड़ा तथा बैग की तलाशी ली तो उसके पास से 1 किलो 72 ग्राम अफीम बरामद हुई। कथित आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सदर खन्ना में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 18-61-85 तहत मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here