ढोंगी बाबा के गंदे खेल का पर्दाफाश, ऐसे बनाता था लड़कियों को शिकार
punjabkesari.in Thursday, Oct 05, 2023 - 02:54 PM (IST)

खरड़ : थाना सदर खरड़ की पुलिस पार्टी द्वारा एक ढोंगी साधु को लड़की के शरीरिक शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए खरड़-1 के डी.एस.पी. करन सिंह संधू ने बताया कि ढोंगी साधु बाबा सुरिंदर कुंडवाल उर्फ गणेश नाथ निवासी गांव मेदास बास तह. भिंडबाना जिला नगर राजस्थान ने पीड़िता को सोशल मीडिया पर बहला कर उसकी अश्लील वीडियो बनाई थी।
मजबूरी का फायदा उठाकर उसने पीड़िता के साथ शरीरिक शोषण किया और किसी को न बताने संबंधी धमकियां दी थी। इस मामले में थाना सदर खरड़ में केस दर्ज किया गया था। थाना सदर खरड़ की पुलिस पार्टी ने उक्त आरोपी को उदयपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया है। डी.एस.पी. ने बताया कि आरोपी को खरड़ की अदालत में पेश किया गया, जहां माननीय अदालत द्वारा 5 दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है।
डी.एस.पी. करण सिंह संधू ने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ पहले भी राजस्थान के अलग-अलग थानों में लड़ाई-झगड़े और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। उक्त अक्सर भोली-भाली लड़कियों को काला जादू कर डरा कर अपने बस में कर उनके साथ दुष्कर्म करता था और ठगी करता था। रिमांड के दौरान और भी खुलासे होने की उम्मीद है। इंस्पेक्टर जगजीत सिंह मुख्य अफसर सदर थाना जिनकी पुलिस पार्टी द्वारा ढोंगी साधु को गिरफ्तार किया गया उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी इंस्टाग्राम पर पीड़ित लड़की से संपर्क में आया था और अपने-आप को धार्मिक बताकर लड़की को खरड़ आकर मिला था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here