शहर में कोरोना का कहर जारी, विदेश से लौटे 2 यात्रियों सहित इतने नए केस आए सामने

punjabkesari.in Friday, Dec 31, 2021 - 07:07 PM (IST)

लुधियाना (सहगल) : कोरोना का कहर आज दूसरे दिन भी जारी रहा। स्थानीय अस्पतालों में आज कोरोना के 28 मरीज पॉजिटिव आए हैं। इनमें 18 मरीज जिले के रहने वाले हैं जबकि 10 दूसरे जिलों व राज्यों से संबंधित हैं। पॉजिटिव मरीजों में एक नेपाल तथा एक दुबई से लौटा यात्री भी शामिल है। सिविल सर्जन डा. एस.पी. सिंह ने कहा कि लोगों को चाहिए कि वह कोविड-19 एप्रोप्रियेट बिहेवियर यानी मास्क लगाकर रखना, सामाजिक दूरी बना कर रखना तथा समय-समय पर हाथ धोते रहना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना का कोई भी वेरीएंट हो, इन तीन चीजों का पालन कर लोग वायरस से काफी हद तक बचाव कर सकते हैं।

आज सामने आए पॉजिटिव मरीजों के बाद जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 87808 हो गई है, जबकि दूसरे जिलों व राज्यों के प्रति मरीजों की संख्या 11780 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार एक्टिव मरीजों की संख्या 80 हो गई है। इनमें से 78 को होम आइसोलेट किया गया है। 3 मरीजों को आर्थिक होने के उपरांत छुट्टी दे दी गई है जबकि 7 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News