पंजाब: हनी सेठी को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, डोप टेस्ट में हुआ बड़ा खुलासा

punjabkesari.in Sunday, Feb 15, 2026 - 11:05 AM (IST)

खन्ना (वेब ​​डेस्क, विपिन): लुधियाना के खन्ना कस्बे में मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और जूता कारोबारी हनी सेठी को गिरफ्तार करने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने हनी सेठी को नशा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जब पुलिस ने उसका डोप टेस्ट करवाया तो वह पॉजिटिव निकला, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने दोराहा में नाके पर शक के आधार पर हनी सेठी को रोका था। इसके बाद दोराहा के सरकारी अस्पताल में हनी सेठी का डोप टेस्ट करवाया गया, जो पॉजिटिव पाया गया। इसमें ड्रग्स लेने की पुष्टि हुई है। दोराहा पुलिस स्टेशन के एस.एच.ओ. आकाश दत्त ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में ड्रग्स लेने की पुष्टि होने के बाद कानूनी प्रक्रियाओं के तहत हनी सेठी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है। 

विवादों में रहता है हनी सेठी 

गौरतलब है कि हनी सेठी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता हैं और अक्सर अपने बयानों और गतिविधियों की वजह से विवादों में रहता हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ सख्त अभियान चल रहा है और कानून तोड़ने वालों के साथ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News