बेटे ने पिता से की मारपीट

punjabkesari.in Sunday, Aug 05, 2018 - 09:56 PM (IST)

निहाल सिंह वाला/बिलासपुर(बावा): थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने पिता से मारपीट करने के आरोप में उसके बेटे को नामजद किया है। दर्शन सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी गांव पत्तो हीरा सिंह ने पुलिस के पास दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसके बेटे सुखराज सिंह ने उसको बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया।

दर्शन सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल निहाल सिंह वाला में दाखिल करवाया गया है। उसने बताया कि उसका बेटा उसकी दुकान पर कब्जा करना चाहता है, जिसका वह विरोध करता है। इस कारण उसने उस पर हमला किया। पुलिस ने दर्शन सिंह के बयान पर उसके पुत्र सुखराज सिंह निवासी गांव पत्तो हीरा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Des raj

Recommended News

Related News