अवैध संबंधों का खौफनाक अंजाम, मां को प्रेमी के साथ देख बेटे ने दिया इस वारदात को अंजाम

punjabkesari.in Monday, Jun 17, 2024 - 04:19 PM (IST)

फाजिल्का : अबोहर से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे बुरी तरह से काट दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार अबोहर के गांव धर्मपुरा में गत रात्रि युवक ने अपनी मां के प्रेमी को बेरहमी से काट डाला। बताया जा रहा है कि इस दौरान युवक ने व्यक्ति की एक टांग के 3 टुकड़े कर दिए, दूसरी व बाजू को भी काट दिया। यही नहीं युवक ने व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया। घायल युवक की पहचान स्वर्ण  (उम्र 50) पुत्र जगराम निवासी गांव धर्मपुरा के रूप में हुई जिसे तुरन्त सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर में रैफर कर दिया गया।

अधिक मिली जानकारी के मुताबिक, घायल व्यक्ति स्वर्ण गांव में लकड़ियां काट कर बेचने का काम  करता था उसके गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंध थे। इस बात से महिला के परिवार वाले काफी नाराज थे। बताया जा रहा है कि गत दिन महिला का पति व बेटा काम पर गया हुए थे। इसी स्वर्ण गत रात्रि 12 अपने खेस से सीधा महिला के घर पर पहुंच गया। इसी बीच महिला का बेटा घर पर आ गया और उसने स्वर्ण को आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

महिला के बेटे ने गुस्से में आकर स्वर्ण पर कुल्हाड़ी से बेरहमी से वार कर दिया। इस दौरान परिवार के ही किसी सदस्य ने इसकी सूचना गांव की पंचायत व पुलिस को दे दी। पुलिस के पहुंचने के बाद  करीब सुबह 4 बजे एम्बुलेंस वहां पर पहुंची और लहूलुहान स्वर्ण को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर महिला के बेटे को भी हिरासत में ले लिया। डीएसपी सुखविंदर सिंह का कहना है कि पुलिस ने आरोपी के हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News