खौफनाक वारदात, कलयुगी बेटे ने मां के रूह कंपा देने वाली हरकत

punjabkesari.in Sunday, Jun 09, 2024 - 01:12 PM (IST)

मोगा : मोगा में लड़के द्वारा अपनी मां को पेट्रोल डालकर जलाने का मामला सामने आया है। फिलहाल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी देते हुए पीड़ित महिला मलकीत कौर के दूसरे बेटे ने बताया कि उसके भाई को मां ने बेदखल किया हुआ है और उससे घरेलू झगड़ा चल रहा है।   

वह मां को डराता-धमकाता था। अब उसमे मां पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिस कारण मां आग में झुलस गई। उसने बताया कि जब उसे पता लगा तो तुरंत मां को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

उन्होंने कहा कि इस बारे में उसने पुलिस को भी शिकायत दी है पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। फिलहाल सरकारी अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि महिला की हालत कुछ ठीक है और उसका इलाज चल रहा है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News