Tourist Visa पर Punjab आई लड़कियां ऐसे कमाती हैं लाखों...मामला उड़ा देगा होश

punjabkesari.in Thursday, Aug 08, 2024 - 12:50 PM (IST)

लुधियाना(तरुण): टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थाईलैंड की लड़कियां पैसा कमाने के लिए हद पार कर देती है। कुछ ऐसा ही मामला लुधियाना का सामने आया है, जहां करीब 250 से अधिक स्पा सैंटर चल रहे है जिनमें से 50 से अधिक में थाईलैंड की लड़कियां कथित तौर पर अपना जिस्म बेच रही हैं। आखिर थाईलैंड की लड़कियां किसकी शह पर इतना बेखौफ होकर अनैतिक कार्य को अंजाम देकर युवा पीढ़ी को बर्बाद करने पर उतारु हो चुकी हैं, यह चिंता का विषय है। इतना सब कुछ पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा है परंतु आखिर क्यों पुलिस प्रशासन ने आंखे मूंद रखी हैं?

पंजाब केसरी दारा समय-समय पर महानगर में होने वाले अनैतिक व असामाजिक कार्यों के बारे में जनता को अवगत करवाया जाता है। मंगलवार को करीब 15 दिन बाद पंजाब केसरी की टीम ने दोबारा महानगर के कई स्पा सैंटर्स का दौरा किया। जहां बेखौफ होकर थाईलैंड की लड़किया अवैध रुप से जिस्मफरोशी का धंधा कर रही है। थाईलैंड की अधिकतर लड़किया टूरिस्ट वीजा पर भारत में आई हैं। पंजाब केसरी की टीम ने मंगलवार को महानगर के थाना डिवीजन नंबर 5, थाना मॉडल टाऊन सहित सहित अन्य इलाकों के कई स्पा सैंटर्स का दौरा किया जहां बेखौफ होकर थाईलैंड की लड़िकियां अनैतिक कार्य करती दिखाई दी।

जुबानी बताती हैं ग्राहकों को आपनी सेवाओं का मेन्यू
पंजाब 
केसरी की टीम ने 3 व्यक्तियों को ग्राहक बनाकर मॉडल टाऊन, दुगरी और थाना डिवीजन नंबर 5 के इलाके में भेजा जहां जहां काऊंटर पर बातचीत के बाद एंट्री किए ग्राहक बना व्यक्ति के भीतर गया तो थाईलैंड की लड़की ने अपना मैन्यू कार्ड मुंह जुबानी बोल कर बताया जिसे नैतिकता के चलते प्रकाशित नहीं किया जा सकता।

क्या कहते हैं ए.सी.पी. सिवल लाइन
इस
 संबंधी ए.सी.पी. सिविल लाइन जतिन बांसल से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन अनैतिक कार्यों को कतई स्वीकार नहीं करेगा। अगर कोई स्पा सैंटर अनैतिक कार्य में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त सख्त से कार्रवाई होगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अगर महानगर में कहीं भी कोई अनैतिक व असामाजिक तत्व कार्य करता दिखाई दे तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने पंजाब केसरी की ओर से दी गई इस जानकारी पर तुरंत कार्रवाई करने का भरोसा जताया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News