महानगर में मशहूर ज्वेलरी शॉप पर ग्राहक बनकर आए शातिरों ने उड़ाए होश, 9 लाख का ...
punjabkesari.in Friday, Sep 11, 2026 - 02:58 PM (IST)
लुधियाना (राज): महानगर में ज्वेलरी शॉप्स को निशाना बनाने वाले शातिर नोसरबाज ने 'बग्गा ज्वेलर्स' में ग्राहक बनकर आए शातिरों ने सुनियोजित तरीके से दुकान संचालक को बातों में उलझाया और काउंटर से करीब 9 लाख रुपये मूल्य की सोने की 6 चेनें चुराकर बड़ी चालाकी से फरार हो गए। आरोपी के जाने के बाद जब ज्वेलर्स ने स्टॉक चेक किया तो उनके होश उड़ गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर पूरी ठगी व चोरी का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बग्गा ज्वेलरी शॉप के मालिक सुखविंदर सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह कामकाज चल रहा था कि एक अज्ञात युवक सामान्य ग्राहक बनकर अंदर दाखिल हुआ। उसने गहने देखने के बहाने दुकान मालिक से बातचीत शुरू की और तरह-तरह के डिजाइन दिखाने को कहा। जैसे ही दुकानदार गहने निकालने और दिखाने में व्यस्त हुआ, शातिर युवक ने हाथ की सफाई दिखाते हुए काउंटर से चुपके से 6 सोने की चेनें का लिफाफा अपनी जेब में सरका लिया। दुकानदार को बिना भनक लगे वह शातिर युवक बेहद सामान्य तरीके से दुकान से बाहर निकल गया। जब दुकान संचालक ने काउंटर पर रखे गहनों और बॉक्स का मिलान किया, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
बॉक्स में से कुल 6 सोने की चेनें गायब थीं। दुकानदार के अनुसार, चोरी गई इन 6 चेनों की कुल बाजारू कीमत करीब 9 लाख रुपये आंकी गई है। अचानक हुए इस भारी नुकसान के बाद संचालक ने तुरंत दुकान में लगे उच्च-क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा गया कि किस तरह पहले आए युवक ने दुकानदार का ध्यान भटकते ही हाथ साफ किया। वारदात की सूचना तुरंत संबंधित पुलिस थाने को दी गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और दुकान के भीतर व बाहर सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

