रिश्ते शर्मसार! दोहते ने की नानी की ह/त्या, होश उड़ा देगा पूरा मामला

punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2026 - 03:05 PM (IST)

सिधवां बेट (चाहल): थाना सदर जगराओं के अधीन आते गांव अमरगढ़ कलेर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दोहते ने जायदाद के लालच में अपनी ही नानी की हत्या कर दी जिसने उसे मां बनकर पाला था।  मृतक की पहचान मनजीत कौर के रूप में हुई है। उनकी बेटी की कुछ साल पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद मनजीत कौर ने अपने दोहते गुरकीरत सिंह उर्फ ​​गोरा को अपने पास रख लिया था। उसने उसे मां की तरह पाला और उसकी शादी भी करवाई। परिवार के मुताबिक नानी ने उसे जीवन में आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 

परिवार के मुताबिक 3 सितंबर को शाम करीब 6 बजे मनजीत कौर की मौत की खबर मिली। देर होने की वजह से बॉडी को मुर्दाघर में रखवा दिया गया। उस समय परिवार को मौत नॉर्मल लगी और किसी को शक नहीं हुआ। 4 सितंबर को दोहते गुरकीरत की बातों पर भरोसा करके परिवार ने पुलिस से सेक्शन 194 के तहत मौत की जांच करवाई और मनजीत कौर का अंतिम संस्कार कर दिया।

PunjabKesari

पड़ोसी के CCTV से हुआ मर्डर का खुलासा 

अंतिम संस्कार के बाद जब परिवार को नानी की अचानक हुई मौत का शक हुआ तो उन्होंने पड़ोसी के घर में लगे CCTV कैमरे की फुटेज चेक की। फुटेज देखकर सब हैरान रह गए। फुटेज में गुरकीरत साफ तौर पर 3 सितंबर को शाम 5:30 बजे अपनी दादी से बहस करता हुआ और बाद में उनके ऊपर बैठकर उनका चेहरा और गला दबाता हुआ दिख रहा है। 

जायदाद न देने पर किया मर्डर 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने माना कि वह नानी का घर और दूसरी प्रॉपर्टी अपने नाम करवाना चाहता था और कई बार उन पर दबाव भी डाला था, लेकिन नानी तैयार नहीं थीं।

मासी की शिकायत पर हत्या केस दर्ज 

फुटेज सामने आने के बाद मृतक की बेटी और आरोपी की मासी कुलविंदर कौर की शिकायत पर सदर जगराओं थाने की पुलिस ने CCTV अपने कब्जे में ले लिया और सेक्शन 194 के तहत कार्रवाई रद्द करते हुए गुरकीरत सिंह उर्फ ​​गोरा के खिलाफ मर्डर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सदर जगराओं थाने के इंचार्ज सुखविंदर सिंह देओल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News