राज्य प्रधान अरशदीप सिंह ने युवराज सिंह युवी को सौंपी यह जिम्मेदारी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 08, 2022 - 05:59 PM (IST)

संगरूर (दलजीत सिंह बेदी, सिंगला): यूथ नेता युवराज सिंह युवी को पार्टी प्रति की सेवाओं को देखते हुए एस.ओ.आई. के राज्य प्रधान अरशदीप सिंह रोबिन बराड़ की तरफ से युवी को हलका संगरूर का प्रधान नियुक्त किया गया है। हलका प्रधान युवराज सिंह युवी ने बताया कि अकाली बसपा के विधान सभा हलका संगरूर से उम्मीदवार विनरजीत सिंह गोलडी की सिफारिश पर पार्टी की तरफ से उनको एस.ओ.आई. की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ेंः CM चन्नी के भांजे की कोर्ट में पेशी, ई.डी. कर सकती है यह मांग

युवी ने बताया कि वह पार्टी की तरफ से सौंपी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाएंगे और अधिक बढ़-चढ़कर अकाली दल के लिए मेहनत करेंगे। इस मौके एस.ओ.आई. मालवा जोन-4 के प्रधान अमन मान, शिरोमणि अकाली दल यूथ विंग के जिला प्रधान सिमरप्रताप सिंह बरनाला भी उपस्थित थे। युवराज सिंह युवी की नियुक्ति पर शिरोमणि अकाली दल महिला विंग की जिला प्रधान बीबी परमजीत कौर विर्क, नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान इकबालजीत सिंह पूनीयां,  शिरोमणि अकाली दल शहरी के जिला प्रधान तेजिन्दर सिंह संघरेड़ी, हनी मान यूथ प्रधान, काला कांझला, प्रनब जिन्दल, दिलप्रीत प्रेमी, सवजोत चीमा, सहजवीर सिंह लद्धड़ और हरदीप सिंह संघरेड़ी की तरफ से युवराज सिंह युवी की नियुक्त के लिए एस.ओ.आई. के प्रधान अरशदीप सिंह रोबिन बराड़ और विनरजीत सिंह गोल्डी का धन्यवाद किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News