Punjab : स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार और हेरोइन सहित एक गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 06:14 PM (IST)
फाजिल्का (सुनील नागपाल) : फाजिल्का के स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल पुलिस ने जलालाबाद इलाके में बाइक सवार व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिससे 2 किलो हेरोइन और 7 पिस्टल बरामद हुए हैं। बताया जा रहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है और कार्यवाही की जा रही है। हालांकि पकड़ी गई कंसाइनमेंट पाकिस्तान से आई बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर ले रही है जिसके बाद आरोपी से पूछताछ की जाएगी ।
जानकारी देते हुए फाजिल्का स्टेट स्पेशल सेल थाने के इंचार्ज इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने अपनी कार्यवाही के दौरान जलालाबाद के इलाके में बाइक सवार गुरनाम सिंह पुत्र मंगल सिंह वासी झुग्गे किशोर ममदोट को गिरफ्तार किया है जिससे 2 किलो हेरोइन और तीन पिस्टल बरामद हुए जिसकी निशानदेही पर अब पुलिस ने बार्डर के नजदीक चार ओर पिस्टल बरामद किए है। पुलिस का कहना है कि मामले कुल दो किलो हेरोइन और सात पिस्टल बरामद हुए है । ये कन्साइनमेंट पाकिस्तान से आई है। फिलहाल इस मामले में स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और तफ्तीश की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज है । फिलहाल अब आरोपी को अदालत में पेशकर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी ।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

