पंडित दीन दयाल स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा तोड़ी, शहरवासियों में रोष

punjabkesari.in Saturday, Aug 18, 2018 - 01:15 PM (IST)

अहमदगढ़ (तायल): अहमदगढ़ के धूलकोट चौक में स्थित पंडित दीन दयाल स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा से छेड़छाड़ करते हुए गत रात्रि अज्ञात शरारती तत्वों व देश विरोधी लोगों ने प्रतिमा की बाईं बाजू व हाथ तोड़ दिया, जिस कारण शहर व इलाके के लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। 

स्थानीय नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान व सीनियर कांगे्रसी नेता जतिन्द्र भोला, अहमदगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रधान रमेश धीर, सीनियर कांग्रेसी नेता विक्की टंडन, आत्मा राम, तेजी कमालपुर आदि ने पंजाब सरकार से मांग की है कि ऐसी हरकत करने वाले शरारती तत्वों को पकड़ कर कानून के हवाले किया जाए तथा शहर के चौकों में लगे वुतों की सुरक्षा यकीनी बनाई जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Des raj

Recommended News

Related News