पंजाब में गर्माया स्टिकर विवाद, ''आप'' ने घेरे पूर्व CM व विधायक

punjabkesari.in Saturday, Jan 28, 2023 - 01:42 PM (IST)

चंडीगढ़ : 'आप' प्रवक्ता मलविंदर कंग द्वारा विरोधियों पर सवाल उठाए गए हैं। जानकारी के अनुसार पंजाब में विधायकों की गाड़ियों पर लगने वाले स्टिकर का मामला गर्मा गया है। इसे लेकर 'आप' प्रवक्ता द्वारा अकाली दल और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कई बड़े पूर्व विधायकों द्वारा एम.एल.ए. के स्टिकर वापिस नहीं किए गए हैं। उनके द्वारा टोल बचाने के लिए इन स्टिकरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।  

इस दौरान आप प्रवक्ता ने आरोप लगाए हैं कि पूर्व सी.एम. चरणजीत सिंह चन्नी, सुखबीर बादल, बिक्रम मजीठिया सहित 90 पूर्व विधायकों ने ये स्टिकर वापिस नहीं किए हैं। उन्होंने बताया कि इन विधायकों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। वहीं इसे लेकर विरोधियों का कहना है कि आम आदमी पार्टी लोगों का असल मुद्दों से ध्यान भटका रही है और लोगों को गुमराह कर रही है।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News