जालंधर के ESI अस्पताल में मचा हड़कंप! जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Friday, Jul 21, 2023 - 04:55 PM (IST)

जालंधर: शहर के ESI अस्पताल से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। ESI अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां से 6 साल की बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। लापता हुई बच्ची की पहचान रिया कुमारी के रूप में हुई है। बच्ची की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्ची की मां ने बताया कि उसका पति ESI अस्पताल में पिछले दो महीने से दाखिल है क्योंकि एक सड़क हादसे में उसके हाथ-पांव में गहरी चोटें आई थीं और उसकी बेटी रिया नीचे वाली मंज़िल पर अकेली व्हील चेयर लेने आई थी। उसके बाद से ही उसकी बेटी अचानक गायब हो गई। बताया जा रहा है कि महिला फोकल प्वाइंट की रहने वाली है। आस-पास के लोगों ने भी बच्ची को ढूंढने की कोशिश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया और लोगों द्वारा बच्ची की तलाश जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Paras Sanotra

Related News