पंजाब पुलिस के कर्मचारियों को सख्त आदेश जारी, नहीं माने तो...

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2024 - 10:52 AM (IST)

लुधियाना : लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट से वेतन लेकर दूसरे जिलों में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को लेकर पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने सख्त आदेश जारी किए हैं। उन्होंने ऐसे कर्मचारियों को तुरंत ड्यूटी पर लौटने को कहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 2 दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी या तो सेवानिवृत्त हो चुके अधिकारियों के साथ ड्यूटी कर रहे हैं और इनमें से कुछ ऐसे कर्मचारी भी हैं जो जिले से ट्रांसफर होकर जा चुके अधिकारियों के साथ बतौर गनमैन, चौथा श्रेणी कर्मचारी के रूप में ड्यूटी दे रहे हैं। 

ऐसे कर्मचारियों को जिले में ड्यूटी पर लौटने का आदेश दिए गए है, नहीं तो उन्हें वेतन संबंधी मुश्किलों का सामने करना पड़ सकता है। पुलिस के अनुसार ऐसे कर्मचारियों को नोटिस भी जारी कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस हेडक्वार्टर के आदेशों पर ही पुलिस कमिश्नरेट के अधीन आते कर्मचारियों को बतौर गनमैन लगाया गया था पर विभाग से अनुमति लिए बिना कुछ कर्मचारी जिले से बाहर रहते हुए ड्यूटी दे रहे हैं, जबकि उन्हें वेतन लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट द्वारा दी जा रही है।  

सूत्रों केअनुसार कुछ पुलिसकर्मी दूसरे जिलों में तैनात आला अधिकारियों के साथ गनमैन के रूप में तैनात हैं। इन अधिकारियों को उस जिले के गनमैन मिल सकते हैं पर ट्रांसफर होने के बाद भी अधिकारियों द्वारा अपने निजी कारणों के कारण उन्हें स्पेयर नहीं किया गया। पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव के कारण सुरक्षा प्रबंधों के मद्देनजर ही सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News