Alert: पानी बर्बाद किया तो खैर नहीं... एक-एक बूंद का लिया जाएगा हिसाब

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2024 - 08:53 AM (IST)

मोहाली : गर्मी के मौसम में होने वाली पानी की कमी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने पानी की बर्बादी करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है।अधिकारियों की माने तो गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही अप्रैल माह से पानी की बर्बादी करने वालों के चालान किए जाने की मुहिम शुरू कर दी जाएगी। अधिकारियों की मानें तो तीसरी बार चालान किए जाने के साथ ऑफेंडर के घर का पानी का कनैक्शन ही काट दिया जाएगा।

आगे से यह गलती न करने के बारे में हलफनामा दिए जाने के आधार पर ही फिर से पानी का कनैक्शन जोड़ा जाएगा। निगम के सहायक आयुक्त रंजीव कुमार की मानें तो पानी की बर्बादी को रोकने के लिए हर बार नगर निगम के अधिकारी अपनी तरफ से तैयारी करते हैं ताकि लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान न होना पड़े। इस बार अप्रैल में नगर निगम पीने के पानी की बर्बादी रोकने का अभियान शुरू करेगा।

नोटिस के साथ 1 हजार जुर्माना लगाया जाएगा
इस अभियान के तहत अगर को नगर निगम के नियमों को तोड़ता मिला तो पहली बार नोटिस के साथ 1 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। दूसरी बार भी नियम तोड़ने पाए गए तो पहले दिए नोटिस का हवाला देते हुए 2 हजार रुपए का जुर्माना किया जाएगा। जिसे पानी के बिल में जोड़ कर भेज दिया जाएगा। तीसरी बार में 5 हजार फाइन तो लगेगा ही साथ ही पानी का कनैक्शन काट दिया जाएगा। वहीं उपभोक्ता से हलफनामा लेने के बाद कनैक्शन दोबारा से जोड़ने पर विचार किया जाएगा। यह फैसला सैनीटेशन विभाग के आलाधिकारी लेंगे।

टीमें निगरानी रखेंगी
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि पानी की बर्बादी रोकने के लिए निगम की विशेष टीमों शहर भर में निगरानी रखेंगी। जो शहर भर में घूमकर चैक करेंगी कि कहीं पानी की बर्बादी तो नहीं हो रही। वहीं पानी की बर्बादी करते पाए जाने पर टीमों द्वारा तुरंत मौके पर ही चालान काट दिया जाएगा।

निगम की यह रहेंगी पाबंदियां
घरों के लान/गमलों में सुबह 5 से शाम 5 बजे तक पाइप से पानी देने पर मनाही रहेगी। लोग कार स्कूटर, बाइक आदि अन्य वाहनों को नल पर पाइप लगाकर नहीं धो सकते।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News