यूक्रेन में फंसे गुरदासपुर और फिरोजपुर के विद्यार्थी, चिंता में डूबे बच्चों के मां-बाप

punjabkesari.in Friday, Feb 25, 2022 - 10:04 AM (IST)

गुरदासपुर/फिरोजपुर(जीत मठारू, कुमार, आनंद): रूस और यूक्रेन की जंग के कारण हो रही तबाही के कारण भारत से संबंधित कई बच्चों के माता-पिता परेशानी के आलम में डूबे हुए हैं। जिक्रयोग्य है कि भारत के हजारों विद्यार्थी यूक्रेन में मेडिकल शिक्षा सहित अन्य विषयों की उच्च स्तरीय पढ़ाई करने गए हुए हैं। इनमें से गुरदासपुर जिले से संबंधित करीब 22 और फिरोजपुर के 2 विद्यार्थी फंसे हुए हैं। उक्त बच्चों के माता-पिता इस समय चिंतित हैं।

गुरदासपुर के प्रेम कुमार और उसके पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि उनका बेटा वासुदेव शर्मा यूक्रेन में एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई कर रहा है, जिसने 2017 में दाखिला लिया था। अब वह 5वें साल की पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि वहां अन्य देशों के विद्यार्थी भी पढ़ने के लिए आए थे, जिनके देशों की एम्बेसियों ने समय पर कार्यवाही कर अपने देशों के बच्चे वापस भेज दिए परन्तु भारत सरकार ने ऐसा कुछ भी नहीं किया। 

यह भी पढ़ें : ड्रग मामले में अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को इस जेल में किया शिफ्ट

उन्होंने कहा कि लड़ाई शुरू होने से पहले भारत सरकार ने सिर्फ यही कहा कि जो विद्यार्थी भारत वापस जाना चाहते हैं, वह जा सकते हैं। विद्यार्थियों ने मांग की थी कि उनकी ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करवा दी जाए परन्तु न तो ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की और न ही उनकी सुरक्षा के लिए अन्य योग्य प्रबंध किए। अब जब दोनों देशों की लड़ाई शुरू हो गई है तो बच्चों की जान को खतरा होने के साथ-साथ 2 वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो रही। लोगों की मजबूरी का फायदा उठा कुछ दिन पहले यूक्रेन से आने वाली फ्लाइटों का किराया दोगुना कर दिया गया। उन्होंने भारत सरकार से अपील की कि वह तुरंत इस मामले में दखल दें तथा बच्चों की सुरक्षा यकीनी बनाएं।

इसी तरह फिरोजपुर शहर के कुंदन नगर निवासी विपन और उनकी पत्नी सिमरन ने बताया कि उनकी बेटी साक्षी (20) 2018 में एम.बी.बी.एस. करने के लिए यूक्रेन गई थी। रूस और यूक्रेन के बीच तनावपूर्ण माहौल के चलते उनकी बेटी भारत वापस आने के लिए कई दिनों से कोशिश कर रही है और उसे टिकट नहीं मिली। अब भारत आने के लिए उसे 28 फरवरी की टिकट मिली थी परन्तु जंग छिड़ने के कारण सभी फ्लाइटें बंद हो गई हैं और उनकी बेटी वहां फंस गई है। इसी तरह फिरोजपुर की प्रकृति ठाकुर यूक्रेन की राजधानी कीव की मेडिकल यूनिवर्सिटी में बी.बी.एस. की पढ़ाई करने के लिए साल 2001 में गई थी। वह मैडिकल यूनिवर्सिटी में दूसरे साल की विद्यार्थी थी परन्तु जब से रशिया ने यूक्रेन पर हमला किया है, तब से उसका परिवार अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News