सूफी गायक Satinder Sartaaj विदेश में बिखेरेंगे अपनी सुरीली आवाज का जादू, फैंस में बढ़ी बेताबी
punjabkesari.in Friday, Jul 12, 2024 - 07:56 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में बुलंदियों को छूने वाले पंजाबियों के चहेते गायक सतिंदर सरताज 13 जुलाई को यूरोप के दिल कहे जाने वाले शहर रोम में एक स्टेज शो करने जा रहे हैं, जिसमें वह कल रात भाग लेंगे। वह रोम पहुंचे, जहां उनका फूलों के गुलदस्ते से जोरदार स्वागत किया गया।
इस शो के बारे में जानकारी साझा करते हुए पंकज ढींगरा और उनके साथियों ने बताया कि बेशक सतिंदर सरताज पहले भी इटली में शो कर चुके हैं, लेकिन उनका शो पहली बार ऐतिहासिक शहर रोम में होने जा रहा है, जिसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि दर्शकों की मांग को ध्यान में रखते हुए उनका शो रोम में रखा गया है, ताकि सतिंदर सरताज जैसे कद का एक अच्छा कार्यक्रम दर्शकों को मिल सके।
ये भी पढ़े: पंजाब में बड़ा हादसा: बोरवेल में गिरा डेढ़ साल का बच्चा, दिल पसीच देने वाले तस्वीरें आई सामने
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here