कर्ज से परेशान 27 वर्षीय युवक ने की खुदकुशी

punjabkesari.in Sunday, May 27, 2018 - 10:42 AM (IST)

मोगा(आजाद): मोगा जिले के गांव सेखां खुर्द में कर्ज से परेशान युवक गुरसिमरन सिंह (27) ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना समालसर पुलिस के सहायक थानेदार राज सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया।

जानकारी देते हुए सहायक थानेदार राज सिंह ने बताया कि गुरसिमरन सिंह के माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसकी पत्नी राजवीर कौर के बच्चा होने वाला है, जिस कारण वह मायके लालेयाना गई हुई थी। उन्होंने कहा कि आज मृतक की पत्नी राजवीर कौर व बहन मनदीप कौर निवासी रोडे के बयानों पर अ/ध 174 की कार्रवाई की गई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गुरसिमरन सिंह कोटकपूरा की एक फैक्टरी में काम करता था। उसने करीब साढ़े 6 लाख रुपए का कर्जा देना था, जिस कारण वह काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान रहता था। आज शव को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News

Related News