फसल की झाड़ कम होने से परेशान किसान ने दी जान

punjabkesari.in Sunday, Oct 21, 2018 - 08:26 AM (IST)

फतेहगढ़ साहिब(बख्शी): किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गुरविंद्र सिंह (32) पुत्र भाग सिंह निवासी गांव बधौछी कलां जिला फतेहगढ़ साहिब के तौर पर हुई है।

किसान के पिता भाग सिंह ने बताया गया कि वह खेतों में कार्य कर रहा था तो  घर से फोन आया कि गुरविन्द्र सिंह ने पंखे के साथ दुपट्टा डाल कर फंदा लगा लिया है। उन्होंने गुरविन्द्र सिंह को उतारकर सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसको मृत करार दे दिया। गुरविन्द्र सिंह खेती के साथ ट्रक चालक का कार्य करता था और उसने जमीन ठेके पर ली हुई थी। इस बार मौसम खराब रहने के कारण फसल का झाड़ काफी कम रहा, जिस कारण गुरविन्द्र सिंह परेशान रहता था। पुलिस ने  कार्रवाई करके शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News