DGP दफ्तर में सुखबीर बादल का धरना! बोले-"करो मेरे ते पर्चा दर्ज, असी एत्थों नहीं हिलदे"

punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 03:40 PM (IST)

पंजाब डेस्क : 328 पावन स्वरूपों के मामले में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और पूरी कोर कमेटी आज डी.जी.पी. दफ्तर पहुंची और ऑफिस के अंदर ही पक्का धरना लगा दिया। सुखबीर सिंह बादल ने डी.जी.पी. से कहा कि अगर कोई कार्रवाई करनी है तो मेरे खिलाफ की जाए। मैं खुद अपनी गिरफ्तारी देने आया हूं, मेरे पर पर्चा दर्ज करो और जांच करो। सुखबीर ने यह भी कहा है कि जब तक कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक अकाली दल की पूरी लीडरशिप यहीं मौजूद रहेगी।

सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि AAP सरकार द्वारा 328 स्वरूपों के मामले में SIT बना कर बहाने से साजिश के तहत मेरे निजी कारोबार की जांच कर झूठा पर्चा दर्ज करने की कोशिश की जा रही है। यह पुलिस टीम मेरे अकाउंटेंट और उनके परिवारों को तंग परेशान कर रही है जबकि उनका शिरोमणि कमेटी से कोई संबंध भी नहीं। सुखबीर ने कहा कि वह खुद गिरफ्तारी जेने आए हैं। सुखबीर ने कहा कि ''आप सरकार ने जो करना है वह मेरे ऊपर करें, किसी को तंग परेशान न करें।''

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News