पंजाब में 31 मार्च को सरकारी छुट्टी घोषित, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर बंद
punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 11:33 AM (IST)
चंडीगढ़: पंजाब में 31 मार्च दिन मंगलवार को सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। इस दिन राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। असल में, पंजाब सरकार के कैलेंडर के अनुसार, मंगलवार, 31 मार्च को महावारी जयंती मनाई जा रही है।
इस दिन राज्य में पब्लिक हॉलिडे रहेगा और सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। इससे पहले, गुरुवार, 26 मार्च को भी रामनवमी के त्योहार के कारण राज्य में पब्लिक हॉलिडे घोषित किया गया था। अब, एक और सरकारी छुट्टी 31 मार्च को आई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

