''आप'' सरकार के मनमाने फैसलों को लेकर  बोले सुखबीर बादल

punjabkesari.in Tuesday, Jan 10, 2023 - 11:40 AM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब:  शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि भगवंत मान सरकार मनमाने फैसले करके पंजाब में अराजकता पैदा कर रही है जिससे प्रशासनिक पतन हो रहा है। माघी मेले की तैयारियों को लेकर बैठक के बाद सुखबीर बादल ने पत्रकारों से कहा कि पी.सी.एस. अधिकरियों को सामूहिक तौर पर आकस्मिक अवकाश पर जाने के लिए मजबूर करने के लिए सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है। भ्रष्टाचार से निपटना अत्यंत आवश्यक है लेकिन इसके लिए नियमों का पालन किया जाना चाहिए। 

तथ्य यह है कि सरकार ने सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन लिए बिना अधिकारियों के खिलाफ कारर्वाई की है जो नियमों के खिलाफ है तथा ऐसा हरगिज नहीं होना चाहिए। श्री बादल ने कहा कि पी.सी.एस. एसोसिएशन के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए राजस्व अधिकारियों ने भी सामूहिक आकस्मिक अवकाश लिया है। राजस्व अधिकारी संघ ने भी सरकार पर जबरन वसूली का रवैया अपनाने का आरोप गाया है। इस मामले को स्वतंत्र एजेंसी द्वारा जांच करवाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस स्थिति के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। 

ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री और अफसरशाही के बीच संवाद टूट गया है। ऐसी स्थिति लंबे समय तक मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति के साथ साथ अरविंद केजरीवाल के गुट को शासन सौंपे जाने के कारण पैदा हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि यह निंदनीय है कि गांधी को खुश करने के लिए पंजाब के कांग्रेसी चापलूसी कर रहे हैं। राहुल गांधी को अपनी यात्रा के दौरान एस.वाई.एल. नहर पर अपना रुख स्पष्ट करने के अलावा पहले राजस्थान को पानी सौंपने और फिर एस.वाई.एल. नहर के निर्माण का आदेश देकर पंजाब के दरिया का पानी लूटने में भूमिका निभाने के लिए उनके परिवार को माफी मांगनी चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News