गठबंधन की अटकलों पर विराम, सुखबीर बादल का आया बड़ा बयान

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 04:47 PM (IST)

पंजाब डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोगा में भाजपा की बदलाव रैली में ऐलान किया कि भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी अब पंजाब में ‘छोटे भाई’ के रूप में नहीं, बल्कि पूरी ताकत के साथ अपनी सरकार बनाने के लिए मैदान में उतरेगी।

इस बयान के बाद अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि, “हर पार्टी को अपने फैसले लेने का हक है। हम तो संसद में भी अकेले चुनाव लड़ चुके हैं। अकाली दल एक असूली पार्टी है। हमारे लिए पंजाब, यहाँ के लोग और राज्य की मांगें हमेशा पहली प्राथमिकता हैं। हम सत्ता के लिए नहीं, बल्कि प्रदेश के लोगों की लड़ाई लड़ने के लिए आते हैं।” शाह के इस ऐलान से स्पष्ट हो गया कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में अकेले मैदान में उतरेगी और प्रदेश में अपनी सरकार बनाने का लक्ष्य रखती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News