बादल की CM मान को चेतावनी- "गुरु घर के साथ टकराव ना ले, वरना..."
punjabkesari.in Wednesday, Mar 29, 2023 - 11:45 AM (IST)

चंडीगढ़: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के भारत में ट्वीट बैन करने पर शिरोमणि अकाली दल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस बरे शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट करते हुए पंजाब सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि सरकार श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा जारी शब्द भी बैन करने पर उतर आई है। मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए बादल ने ट्विट किया,"गुरु घर के साथ टकराव ना करें..छेवी पातशाह द्वारा सिरजे मीरी-पीरी के सर्वोच्च स्थान पर हमले बंद करे..नहीं तो श्री अकाल तख्त साहिब के साथ टकराव लेने वालों का हश्र याद रखना।"
ਹੁਣ ਤਾਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਜਾਰੀ ਸ਼ਬਦ ਵੀ ਬੈਨ ਕਰਨ ਤੱਕ ਉਤਰ ਆਈਆਂ ਹਨ। ਮੇਰੀ @BhagwantMann ਨੂੰ ਚੇਤਵਾਨੀ ਹੈ ਕਿ ਗੁਰੂ ਘਰ ਨਾਲ ਮੱਥਾ ਨਾ ਲਾਓ। ਛੇਵੇਂ ਪਾਤਸ਼ਾਹ ਵੱਲੋਂ ਸਿਰਜੇ ਮੀਰੀ ਪੀਰੀ ਦੇ ਸਰਵਉੱਚ ਅਸਥਾਨ ਉੱਤੇ ਹਮਲੇ ਬੰਦ ਕਰੋ ਨਹੀ ਤਾਂ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਨਾਲ ਮੱਥਾ ਲਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦਾ ਹਸ਼ਰ ਯਾਦ ਰੱਖਣਾ। pic.twitter.com/U4Uz0qIXnY
— Sukhbir Singh Badal (@officeofssbadal) March 29, 2023
बता दें कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा सरकार को अल्टीमेटम देने वाला ट्वीट भारत में बैन हो गया है। ट्वीटर में संदेश आ रहा है कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह का यह ट्वीट एक गैरकानूनी मांग के जवाब में भारत में रोक दिया गया है। इसके बाद शिरोमणि अकाली दल ने मुख्यमंत्री मान पर निशाना साधा है। यह भी बता दें कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह द्वारा सरकार को अल्टीमेटम दिया गया था। वहीं सी.एम. मान ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की तरफ से दिए गए अल्टीमेटम पर जवाब देते हुए कहा कि अच्छा होता अगर आप अल्टीमेटम बेअदबी और गायब हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों के लिए जारी करते न कि हंसते-बसते लोगों को भड़काने के लिए। मुख्यमंत्री ने जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के बयान का जवाब देते हुए ट्वीट कर लिखा कि सबको पता है कि आप और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बादलों का पक्ष लेते रहे हो। इतिहास देखो कई जत्थेदारों को बादलों ने अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Ashadha मास के शुरू होते ही सो जाते हैं सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु! ना कराएं शादी जैसे शुभ कार्य

Recommended News

आखिर क्यों कहते हैं भगवान विष्णु को नारायण? पौराणिक कथा सुन रह जाएंगे हैरान

Krishnapingala Sankashti Chaturthi: धन और समृद्धि में वृद्धि के लिए आज इस तरह करें बप्पा की पूजा

युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, पिता बोले- बेटे की हत्या करके फेंक गया शव

Budhwar Ke Upay: जीवन की सभी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा, बुधवार के दिन करें ये 8 आसान उपाय