गिप्पी ग्रेवाल को धमकी मिलने के बाद सुखबीर बादल ने CM Mann को दी चेतावनी
punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 03:30 PM (IST)
पंजाब डेस्क : मशहूर पंजाब गायक और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबी सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से धमकी मिलने के बाद राज्य सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। सुखबीर बादल ने ट्वीट किया कि पंजाब में अब कोई भी सुरक्षित नहीं है क्योंकि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गिप्पी ग्रेवाल की सिक्योरिटी सिर्फ इसलिए वापस ले ली क्योंकि वह हाल ही में बादल से मिलने उनके गांव स्थित घर आए थे।
Disturbed to learn that our superstar Gippy Grewal received a threat from notorious gangster Goldy Brar — right after CM @BhagwantMann withdrew his security cover, just because he came to meet me at my Badal residence recently!
— Sukhbir Singh Badal (@officeofssbadal) March 17, 2026
No one is safe in Punjab anymore, as law and order… pic.twitter.com/SyZQoUXmG9
सुखबीर बादल ने आगे कहा कि सिक्योरिटी से जुड़े फैसले अब मुख्यमंत्री की निजी पसंद और मर्जी के हिसाब से लिए जा रहे हैं। अपने बयान में बादल ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब पहले ही अपने एक बेहतरीन गायक को खो चुका है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री के सिक्योरिटी वापस लेने और मीडिया को जानकारी लीक करने के "खतरनाक फैसले" को जिम्मेदार ठहराया। सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अब कोई भी अनहोनी होती है, तो इसके लिए सीधे तौर पर भगवंत मान जिम्मेदार होंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

