जालंधर से दिल्ली जाने के लिए बस में बैठा नेपाली युवक गायब! CCTV में भी नहीं मिला सुराग
punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2026 - 11:10 AM (IST)
जालंधर : 15 अगस्त को जालंधर के बस स्टैंड से बस के जरिए दिल्ली जाने के लिए निकला नेपाली युवक संदिग्ध हालातों में गायब हो गया। दिल्ली न पहुंचने पर युवक के पिता ने उसकी काफी तलाश की लेकिन बस तो दिल्ली के कश्मीरी गेट पहुंची लेकिन बीच में से उसका बेटा नहीं उतरा। काफी तलाश करने के बाद जालंधर पुलिस को इस संबंधी शिकायत दी गई।
जानकारी देते बहादुर सिंह निवासी नेपाल हाल निवासी दौलतपुर ने बताया कि उसका भतीजा नीरज उसके साथ चप्पलों की फैक्टरी में काम करता था। वह भी मूल रूप से नेपाल का है लेकिन उसके माता पिता गुरूग्राम में रहते है। बहादुर सिंह के अनुसार 15 अगस्त को उसका भतीजे ने जालंधर के बस स्टैंड से दिल्ली की बस पकड़ी थी और उसने कश्मीरी गेट उतरना था लेकिन बस तो समय पर दिल्ली पर पहुंच गई लेकिन उसका भतीजा नहीं मिला। नीरज के पिता पृथिमल ने बेटे की काफी तलाश की और कश्मीरी गेट के सी.सी.टी.वी. कैमरे भी चैक करवाए लेकिन उसका बेटा बस से उतरते हुए नहीं दिखाई दिया।
इस संबंधी जालंधर पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस ने बस स्टैंड के कैमरे चेक नहीं किए और जब काफी दिनों के बाद चैक किए तो तब तक 15 अगस्त की फुटेज डिलीट हो चुकी थी। 15 दिनों के बाद भी नीरज का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से अपने बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

