खैहरा ने घेरी AAP, कहा-कच्चे कर्मचारियों पर स्टेट डेवल्पमेंट टैक्स लगा कर सरकार भर रही सरकारी खजाना
punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 02:33 PM (IST)
जालंधर/कपूरथला : कांग्रेस नेता और भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के कच्चे कर्मचारियों से हर महीने 200 रुपये 'स्टेट डेवलपमेंट टैक्स' वसूलने के फैसले की कड़ी निंदा की है। खैहरा ने इस कदम को कर्मचारियों को सज़ा देने वाला और सरकारी खजाना भरने के लिए 'बेरहमी' भरा करार दिया है।
खैहरा ने अपने ट्वीट के जरिए कहा कि महंगाई के इस दौर में, कच्चे कर्मचारियों के लिए अपनी कम सैलरी में अपने परिवार का गुज़ारा करना पहले से ही बहुत मुश्किल है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन गरीब कर्मचारियों का खून निचोड़ने के बजाय, मुख्यमंत्री भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और हरपाल चीमा जैसे नेताओं को अपनी जीवनशैली में सुधार करना चाहिए।
प्रशासनिक खर्चे करने की दी गई सलाह
सुखपाल खैहरा ने मान सरकार को सलाह दी कि कर्मचारियों पर टैक्स लगाने के बजाय सरकार को अपने फालतू खर्च कम करने चाहिए। उन्होंने मांग की कि सरकारी नेता अपनी लग्ज़री लाइफ़स्टाइल में कटौती करें। बड़े सिक्योरिटी काफ़िलों को कम किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के हेलीकॉप्टर का गलत इस्तेमाल बंद होना चाहिए। खराब हेलीपैड बनाने पर पैसा बर्बाद करना बंद होना चाहिए। खैहरा ने कहा कि सरकार को अपना खजाना भरने के लिए कर्मचारियों को टारगेट करने के बजाय प्रशासनिक फिजूलखर्ची रोकने पर ध्यान देना चाहिए।
Its a matter of pity that @AamAadmiParty govt is trying to fill its coffers by penalizing contract employees to pay Rs 200 Pm State Development Tax ! This is nothing but cruelty with these employees bcoz it’s very difficult for them to look after their families with meager… pic.twitter.com/t5YIvDPBdK
— Sukhpal Singh Khaira (@SukhpalKhaira) February 7, 2026
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

