राहुल गांधी से मिलने पहुंचे कांग्रेस में शामिल हुए खैहरा सहित ये 2 नेता
punjabkesari.in Thursday, Jun 17, 2021 - 03:15 PM (IST)

नई दिल्ली /चंडीगढ़: कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के बाद गुरुवार को सुखपाल सिंह खैहरा और 2 अन्य नेता राहुल गांधी से मिलने के लिए दिल्ली उनके निवास स्थान पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि रणदीप सूरजेवाल की गाड़ी में सवार होकर सुखपाल सिंह खैहरा, जगदेव कमालू और पिरमल सिंह राहुल गांधी से मुलाकात करने पहुंचे।
बता दें कि 3 जून को खैहरा सहित जगदेव सिंह कमालू और पिरमल सिंह ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। इससे पहले खैहरा ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था और विधायक बने थे। फिर उनके आम आदमी पार्टी के साथ भी मत भेद हो गए और उन्होंने अपनी पार्टी बना ली लेकिन अब पिछले दिनों उन्होंने फिर कांग्रेस पार्टी में वापसी की।