केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ फैसले का सुखपाल खैहरा ने किया विरोध, कही यह बात

punjabkesari.in Sunday, Mar 27, 2022 - 08:52 PM (IST)

चंडीगढ़: आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाद द्वारा चंडीगढ़ का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए जिजसा काफी विरोध हो रहा। बादल के बाद अब कांग्रेस पार्टी द्वारा भी इसका जमकर विरोध हो रहा है।  इस ऐलान के बाद पंजाब रजानीति हलचल शुरू हो गई है। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने अमित शाह द्वारा चंडीगढ़के कर्मचारियोंपर केंद्र सेवा नियम लागू करने के ऐलान का विरोध किया है।  उन्होंने ट्वीट कर इसकी निंदा की है। उन्होंने इसे पंजाब के अधिकारों को हड़पने के भाजपा का तानाशाही फैसले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा चंडीगढ़ पर पंजाब का हक है और भाजपा इस डाका मार रही है। यह पंजाब के 60% नियंत्रण  पर हमला है। उन्होंने कहा कि एकतरफा फैसला न केवल संघवाद पर सीधा हमला है बल्कि यू.टी. पर 60 फीसदी हिस्से पर हमला है। बता दें आज चंडीगढ़ के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान अमित शाह ने घोषणा की थी कि केंद्रीय सेवा नियम अब पंजाब के बजाय चंडीगढ़ के कर्मचारियों पर लागू होंगे।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News