पीड़ितों से मिलने लतीफपुरा पहुंचे सुखपाल खैहरा, AAP सरकार को दी यह चुनौती

punjabkesari.in Wednesday, Dec 14, 2022 - 07:31 PM (IST)

जालंधर: जालंधर के लतीफपुरा में आज कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा बेघर हो चुके लोगों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़िते से बातचीत की उनका हाल जाना वहीं आम आदमी पार्टी को घेरते हुए नजर आए। लतीफपुरा का ऐसी हालत को देखकर उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे अफगानिस्तान में कोई बम ब्लास्ट हुआ हो।  उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत ही घिनौनी है आम आदमी पार्टी ने आम आदमी के साथ अन्याय किया है। 

सुखपाल खैहरा ने कहा कि वह कड़े शब्दों में आप सरकार की निंदा करते हैं। उन्होंने इस घटना से सरकार बड़ी नलायकी नजर आती है। सरकार चुनावों के नजदीक अवैध कलोनियों को रैगुलर करती हैं लेकिन यह पीड़ित परिवार तो पिछले 75 सालों से रह रहे हैं और तो और  इनके मकान भी 2-2 मरले के हैं। यह घटना निंदनीय है, पुलिस ने जगह खाली करवाने के वक्त लोगों के साथ काफी गलत व्यावहार किया। 

उन्होंने कहा कि अगर इस जगह को खाली करवाना ही था तो पहले इन लोगों को कुछ फ्लैट बनाकर देती। इस दौरान उन्होंन सी.एम. मान,  कुलदीप सिंह धालीवाल,  इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट लॉकल बॉडी मीनिस्टर को चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो जाकर लवली यूनिवर्सिटी का गैर कानूनी कब्जा हटाओ। आपका एम.पी. अशोक मित्तल 100 करोड़ रुपए की 13 किले जमीन चहेड़ू गांव लवली यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर बिल्डिंग बनाई हुई इससे बड़ा स्कैंडल कोई नहीं है। खैहरा ने कहा कि सी.एम. कहते हैं वह गरीबों की मदद करने वाले, रेहड़ी वाले हैं ऐसा कहने के बावजूद पंजाब  सरकार ने बहुत ही निंदनीय काम किया है। खैहरा ने कहा कि अगर सी.एम. भगवंत मान में थोड़ी सी भी इंसानियत है तो इन लोगों को छोटे -छोटे घर बनाकर दें। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News