बेटे की शादी पर खैहरा ने लिया आर्शीवाद का शगुन

punjabkesari.in Wednesday, Nov 13, 2019 - 02:57 PM (IST)

कपूरथला /भुलत्थः राजनीतिज्ञ सुखपाल सिंह खैहरा के पुत्र महताब सिंह खैहरा का आनंद कारज 10 नवंबर को हो गया। पुत्र के विवाह की इस खुशी का जिक्र खैहरा की तरफ से अपने सोशल मीडिया अकांऊट फेसबुक पर किया गया है। उन्होंने मेहमानों से नवदम्पति को आर्शीवाद देने की मांग करते हुए शगुन लेने से साफ इंकार कर दिया।

PunjabKesari
बता दें कि खैहरा के बेटे के विवाह पर हुए शगुन समारोह की एक वीडियो मीडिया के सामने आई है, जिसमें सुखपाल खैहरा ने लोगों को कहा कि आपने पहले ही हमें बहुत कुछ दिया है। आज उनकी जो भी पहचान है, वह भुलत्थ के लोगों के कारण है। आप हमारे समारोह में आए, हमारे लिए यही करोड़ों रुपए के शगुन के सामान है।

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Related News