Punjab: 4.90 लाख के Fraud का आरोप, पुलिस ने लिया सख्त Action

punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 03:22 PM (IST)

हाजीपुर (जोशी): धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। हाजीपुर पुलिस द्वारा एक व्यक्ति के खिलाफ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर अमरजीत कौर ने बताया कि दर्शन सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी गांव खिजुरपुर ने एस.एस.पी. होशियारपुर संदीप कुमार मलिक को एक शिकायत पत्र दिया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार पवन कुमार पुत्र कर्म चंद निवासी बह नंगल, थाना तलवाड़ा ने उसके साथ 4 लाख 90 हजार रुपये की ठगी की है। इस शिकायत की शुरुआती जांच डी.एस.पी. सब-डिवीजन मुकेरियां नछत्तर सिंह द्वारा की गई। इसके बाद डी.ए. लीगल से कानूनी राय ली गई और रिपोर्ट एस.एस.पी. होशियारपुर को सौंपी गई। एस.एस.पी. होशियारपुर के आदेशों पर कार्रवाई करते हुए हाजीपुर पुलिस ने पवन कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News