माता-पिता के जवान बेटे की दर्दनाक हादसे में मौ/त, परिवार में मचा कोहराम

punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2026 - 07:02 PM (IST)

सुनाम उधम सिंह वाला (बांसल):  सुनाम से एक बेहत ही दर्दनाक खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह सुनाम-पटियाला रोड पर महिला चौक के पास हुए एक हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खुशदीप सिंह (उम्र 18) पुत्र बेअंत सिंह निवासी महिला के रूप में हुई है। पुलिस चौकी महिला चौक के इंचार्ज असिस्टेंट थानेदार सुखवीर सिंह ने बताया कि खुशदीप सिंह नाम का युवक सुबह करीब 6 बजे मोटरसाइकिल पर अकेला गांव महिला में अपने घर से सुनाम जा रहा था।

इसी दौरान सुनाम-पटियाला रोड पर महिला चौक से थोड़ी दूर एक पौधों की नर्सरी के सामने उल्टी दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे खुशदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। असिस्टेंट थानेदार सुखवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक ड्राइवर गुरदीप सिंह निवासी गांव रामपुरा (भवानीगढ़) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मृतक युवक का शव पोस्टमॉर्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini